फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After marriage, it is found out that the husband is a transgender, thrashed and threatened

शादी के बाद पता चला पति किन्नर है, पिटाई कर दी धमकी

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
After marriage, it is found out that the husband is a transgender, thrashed and threatened
पुवायां। एक विवाहिता का आरोप है कि शाहजहांपुर के एक परिवार ने अपने लड़के से उसकी शादी करा दी, जबकि युवक किन्नर है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुवायां के एक गांव निवासी युवती के अनुसार पांच जून को उसकी शादी शाहजहांपुर शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई थी। पिता ने शादी में दस लाख रुपये की रकम भी खर्च की। शादी में विदा होकर वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति किन्नर है। पति, ससुर, देवर, बाबा ससुर, ददिया सास, चचिया ससुर, चचिया सास, ननद ने उसके साथ जानबूझ कर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

ससुराल के लोगों की धोखाधड़ी से उसकी मान प्रतिष्ठा को धक्का लगा है और काफी आघात लगा है। उसने ससुराल के लोगों से शिकायत की तो विदा वाली रात में ही मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। ससुर ने उसे काफी धमकाया और पुत्र के किन्नर होने की बात कहीं कहने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर ननद बाल पकड़कर घसीटती हुई कमरे में ले गई और देवर ने तमंचा तान कर धमकी दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed