फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After four hours of repair, the uprooted sheet

भैंसी नदी पुल: मरम्मत के बाद चार घंटे में ही उखड़ गई चादर

Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
After four hours of repair, the uprooted sheet
भैंसी नदी के पुल पर उखड़ी लोहे की चादर - फोटो : POWAYAN
पुवायां। भैंसी नदी के पुल पर पड़ी लोहे की चादर को दबाने के लिए उस पर कंक्रीट डाली गई थी, लेकिन, चार घंटे बाद ही चादर उखड़ गई। एसडीएम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दोबारा पत्र लिखा है। पुवायां-खुटार हाईवे पर भैंसी नदी का पुल अत्यंत जर्जर है। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह पुल करीब 15 वर्ष से बेहद खराब हालत में है।
विज्ञापन

पुल की मरम्मत में कई बार में लगभग 75 लाख रुपये भी खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। इस समय पुल पर पड़े लकड़ी के कई पटले टूट गए हैं। इससे कभी भी हादसा की आशंका बनी रहती है। पुल पर पड़ी लोहे की चादर भी एक ओर से काफी उठ गई है। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने एनएचएआई के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पुल की मरम्मत को कहा था।
विज्ञापन

एसडीएम के पत्र के बाद 26 फरवरी की रात पुल पर पड़ी लोहे की चादर को दबाने के लिए सीमेंट, मौरंग को मिला करडाला गया था, लेकिन यह प्रयोग काम नहीं आया। भारी वाहन निकलते ही सीमेंट और मौरंग लोहे की चादर से अलग हो गई और चादर फिर से काफी उठ गई है। लोगों ने पुल की मरम्मत के स्थान पर पाइप डालकर ऊपर से रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसी नदी के पुल की चादर पर सीमेंट, मौरंग डालकर चादर को दबाया गया था, जो उखड़ जाने की जानकारी मिली है। सोमवार को फिर से एनएचएआई के महाप्रबंधक और परियोजना निदेशक को पत्र भेजा गया है। पुल की मरम्मत को कहा गया है। पत्र में बताया गया है कि यदि कोई जनहानि होती है तो एनएचएआई जिम्मेदार होगी। - सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed