{"_id":"6aecdabe86cbdace1206c72d","slug":"after-diwali-482-shikshamitras-will-be-posted-to-their-original-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189308-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दीपावली के बाद 482 शिक्षामित्रों को मिलेगी मूल विद्यालय में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दीपावली के बाद 482 शिक्षामित्रों को मिलेगी मूल विद्यालय में तैनाती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले के 482 शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में तैनाती देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग ने अभिलेखों की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित फाइल डीएम के अनुमोदन के लिए भेज दी है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में तैनाती मिल सकती है।
शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय भेजने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। इसके चलते संबंधित शिक्षामित्रों को लंबे समय से आदेश का इंतजार था। समायोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब विभाग ने पात्र शिक्षामित्रों की सूची तैयार करने के साथ ही सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि फाइल डीएम को भेजी गई है। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे।