फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   advocate shut off offices

वकीलों ने अधिकारियों को कार्यालयों में जड़े ताले

Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
advocate shut off offices
पुवायां। शासन ने जनसमस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों को सुबह 9 से 11 बजे तक रोजाना कार्यालय में बैठने के आदेश दिए हैं, लेकिन अधिकारी इस आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे। शुक्रवार को इसी बात पर अधिवक्ता भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों के कार्यालय बंद करा दिए। वकीलों का कहना था कि जब अधिकारियों को बैठना ही नहीं है तो खाली कार्यालय खोलने का क्या फायदा, इसलिए कार्यालय बंद कराए हैं।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि अधिकारी सुबह 9 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण कराएंगे, लेकिन पुवायां तहसील में ऐसा नहीं हो रहा है। जन सुनवाई के समय तमाम अधिकारी अपने कार्यालयों से गायब रहते हैं, जिससे दूरदराज से आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे फरियादियों का समय और धन दोनों बर्बाद होता है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह दिसंबर 2019 के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद दो चार दिन व्यवस्था सही रही लेकिन कुछ ही दिन बाद अधिकारी फिर पुराने ढर्रे पर आ गए। इससे नाराज तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने अध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसडीएम कोर्ट, एसडीएम ऑफिस, तहसीलदार कोर्ट एवं ऑफिस, नायब तहसीलदार कोर्ट, एसडीएम स्टेनो कक्ष, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय आदि बंद करा दिए। इसके बाद वकीलों ने वहां जमकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने वकीलों को बताया कि एसडीएम सौरभ भट्ट जिलाधिकारी की बैठक में भाग लेने गए हैं और तहसीलदार हाईकोर्ट गई हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों की मांग को अधिकारियों के समक्ष रखकर समस्या का निदान कराया जाएगा। इसके बाद वकील शांत हुए और ताले खोले गए। इस दौरान एक घंटे तक कार्यालय बंद रहने से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के जिला मुख्यालय पर बैठक में जाने और तहसीलदार के हाईकोर्ट जाने से दिक्कत हुई। वकीलों से वार्ता कर कार्यालय खुलवा दिए गए हैं।- भानुप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार पुवायां
पुवायां तहसील में अधिकारी मनमानी पर उतरे हैं। वह समय से कार्यालय नहीं आते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा। - इंद्रजीत वर्मा, अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन पुवायां

मैं शाहजहांपुर मीटिंग में गया था। बाद में कार्यालय बंद कराए जाने की जानकारी मिली। वकीलों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण कराया जाएगा। - सौरभ भट्ट, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed