फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADRM got angry on not getting satisfactory answer

एडीआरएम को नहीं मिला संतोषजनक जवाब, जताई नाराजगी

Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
ADRM got angry on not getting satisfactory answer
रोजा जंक्शन का किया निरीक्षण करते अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एडीआरएम ने बुधवार को रोजा जंक्शन से सीतापुर ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम ने मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों की सक्रियता भी परखी।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह दोपहर 12 बजे अपनी विशेष ट्रेन से रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। यहां पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एडीआरएम सीधे सीतापुर ब्रांच लाइन स्थित प्वाइंट संख्या 226ए का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारी से सवाल किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और फिर से पढ़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्वाइंट संख्या 226 का जायजा लिया। इसमें भी कमी मिलने पर तुरंत बदलाव के निर्देश दिए। एडीआरएम ने लोको लॉबी, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पॉवर केबिन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम ने ट्रेन हादसे की फर्जी सूचना देकर खतरे के सायरन बजवाए और कर्मचारी की सक्रियता को परखा। मॉक ड्रिल करने के बाद गेट नंबर 318 का निरीक्षण किया। इसके बाद वह अपनी विशेष ट्रेन से मुरादाबाद वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed