{"_id":"69ecff2c4becf98bb3056266","slug":"adjustment-and-enrollment-discussed-at-meeting-of-teachers-organizations-suggestions-sought-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171602-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षक संगठनों की बैठक में समायोजन और नामांकन पर चर्चा, सुझाव मांगे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षक संगठनों की बैठक में समायोजन और नामांकन पर चर्चा, सुझाव मांगे गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों की मासिक बैठक बीएसए दिव्या गुप्ता की उपस्थिति में हुई। बैठक में जनपद में जल्द ही शिक्षकों के समायोजन किए जाने की जानकारी दी गई।
दिव्या गुप्ता ने बताया कि इसके संबंध में सभी शिक्षक संगठनों से लिखित सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद के लगभग 400 विद्यालयों में अब तक पोर्टल पर कोई नया नामांकन नहीं हुआ है। दिव्या गुप्ता ने सभी शिक्षकों से इस कार्य को वरीयता देते हुए तुरंत पूरा करने का आग्रह किया।
उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर अतिशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल यादव ने जनगणना ड्यूटी से इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को मुक्त करने का सुझाव दिया। विद्यालयों में कम से कम एक शिक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मांगरे लाल ने शिक्षकों के लंबी चयन वेतनमान आदेश जारी करने का आग्रह किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने निलंबित अध्यापकों की शीघ्र बहाली और जर्जर इमारतों की नीलामी का मुद्दा उठाया।
जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने बाधित वेतन और रुकी हुई वेतन वृद्धि को बहाल करने तथा बिना स्पष्टीकरण किसी अध्यापक पर कार्रवाई न करने की मांग की। संवाद