फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Addiction destroys life, stay away from it: Piyush Tiwari

जीवन तबाह करता है नशा, इससे रहें दूर : पीयूष तिवारी

Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Addiction destroys life, stay away from it: Piyush Tiwari
वि​धिक साक्षरता एवं जागरूकतता​ शिविर में मंचासीन अ​धिकारी। संस्था
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को तहसील तिलहर के ग्राम राजनपुर में किया गया। इसमें प्रतिबंधित नशे और उसको लेकर बने कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने कहा कि अफीम, गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर प्रतिबंधित नशे हैं। इनको बेचना और इनका परिवहन करना सभी अपराध की श्रेणी में आता है। कानून में प्रतिबंधित नशे की मात्रा के अनुसार सजा का प्रावधान है। उन्होंने गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि नशों से दूर रहने की सलाह दी। निशुल्क विधिक सेवाएं और साइबर अपराध के बारे में बताया। नायब तहसीलदार तिलहर जगत मोहन जोशी ने तहसील स्तर पर चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। पैनल लाॅयर राहुल देव सागर ने नशा मुक्ति के साथ निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। इंस्पेक्टर तिलहर सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस मौके पर लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल, पैरा लीगल वॉलंटियर धनिश पाल, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed