फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal Yadav boosted the enthusiasm of the players by batting in shahjahanpur

Shahjahanpur News: अभिनेता राजपाल यादव ने बैटिंग कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, मैच में क्रॉउन टीम जीती

Fri, 17 Jan 2025 08:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 08:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जीएफ मैदान में शुक्रवार को निगोही और क्रॉउन टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें क्रॉउन टीम विजेता रही। 

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav boosted the enthusiasm of the players by batting in shahjahanpur
बैटिंग करते अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय चंद्र सेठ ‘जापान बाबू’ की पुण्य स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनको अपने पास देखकर खिलाड़ी फूले नहीं समाए। मैच में निगोही को छह विकेट से हराकर क्रॉउन टीम विजेता रही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी निगोही की टीम ने 16 ओवर सभी विकेट खोकर कुल 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रॉउन टीम के खिलाड़ियों ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस तरह से छह विकेट से जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच मयंक शर्मा को चुना गया। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों से मिलाया हाथ 
इससे पहले मैच की शुरुआत बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शहीदों की नगरी है। यहां का हर बच्चा आगे बढ़कर अपना, जिले का और देश का नाम रोशन करे। यही उनका सपना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी यादों को साझा करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, टूर्नामेंट आयोजक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, नियामतपुर प्रधान अभय सिंह, सचिन यादव, राहुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed