फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Activists staged a protest to improve the condition of cow shelters.

Shahjahanpur News: गोशालाओं की दशा सुधारने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 28 Jan 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Activists staged a protest to improve the condition of cow shelters.
कांट ब्लॉक में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत : यूनियन - फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
कांट। गोशालाओं की दशा में सुधार किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। चेतावनी दी गई कि अगर तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सुबह करीब 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक नारेबाजी कर धरना पर डटे रहे, लेकिन इस बीच उनकी बात सुनने और ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता जिला मुख्यालय की तरफ पैदल ही कूच कर गए। संगठन के जिलाध्यक्ष का कहना था कि इस बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन गोशालाओं की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जाजलपुर और अमोरा गांव की गोशालाओं में गायों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। वहां उनके लिए न तो पर्याप्त चारे की व्यवस्था है और न ही ठंड से बचाव को उचित प्रबंध किए गए। कई गायें भूख और सर्दी से दम तोड़ चुकी हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में विवेक सिंह, हिमांशु अग्निहोत्री, प्रमोद वर्मा, आनंद यादव, आकाश यादव, सोनी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed