{"_id":"69b5a4c10a370cee53095053","slug":"accused-of-stealing-solar-panels-arrested-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-843473-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोलर प्लेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोलर प्लेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिलंदपुर गौटिया निवासी मुनीश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया सोलर पैनल बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अर्करा रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह ने टावर से सोलर प्लेट चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह एक कंपनी में टेक्नीशियन हैं। कंपनी का एक मोबाइल टावर ग्राम बिलंदापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास लगा है। 20 जनवरी की रात टावर से दो सोलर प्लेट चोरी कर लीं गईं।
इस कारण टावर से नेटवर्क संचालन बाधित हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर आरोपी मुनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से सोलर पैनल भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि 21 जनवरी गांव के बाहर रवींद्र के खेत से दो सोलर पैनल चोरी किए थे। इनमें से एक सोलर पैनल बरेली-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था। संवाद