फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Several people, including two women, injured by cat and monkey bites.

Shahjahanpur News: बिल्ली और बंदरो के काटने से दो महिलाओं समेत कई लोग घायल

Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Several people, including two women, injured by cat and monkey bites.
मीरानपुर कटरा। नगर समेत कई गांवों में बुधवार को बिल्ली और बंदरों के काटने से दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंगशान निवासी मच्छन मिस्त्री की पत्नी मुन्नी बेगम सुबह दस बजे घर की छत पर एक बिल्ली के काटने से घायल हो गईं। खिरिया सकटू गांव में बिल्ली के काटने से युवराज घायल हो गए। गोविंदपुर गांव के हरीश कुमार की पत्नी ललिता देवी को बरखेड़ा गांव की बड़ौदा बैंक शाखा के बाहर एक बंदर ने हाथ में काट लिया। पिपरी खुर्द गांव के मूंगा लाल, भोजपुर के संतोष की पुत्री नैना और मोहल्ला आतिशबाजान निवासी विनोद कुमार की पुत्री पायल भी बंदर के काटने से घायल हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान खां के अनुसार इन सभी दवाएं देने के साथ एआरवी के इंजेक्शन लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed