फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Hindu Yuva Vahini staged a protest and sit-in at the ARTO office.

Shahjahanpur News: हिंदू युवा वाहिनी ने एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The Hindu Yuva Vahini staged a protest and sit-in at the ARTO office.
फोटो-49
विज्ञापन

कार्यालय के मुख्य गेट जड़ा ताला, बाद में एआरटीओ को दिया ज्ञापन
संवाद न्प्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बुधवार को ज्ञापन देने नियामतपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने मिलने से मना कर दिया तो उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि, ढाई घंटे बाद आए एआरटीओ को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
संगठन की ओर से एआरटीओ को ज्ञापन देने की सूचना तीन दिन पहले एआरटीओ कार्यालय को दी गई थी। बुधवार को दिन में 11 बजे संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उस समय दफ्तर में मौजूद एआरटीओ प्रवर्तन ने शिष्टमंडल से मिलने से मना कर दिया और कुछ देर बाद कहीं चले गए। इससे कार्यकर्ता नाराज हो उठे और उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठे रहे।
विज्ञापन

धरना की सूचना पाकर एआरटीओ दोपहर 1:30 बजे कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से समस्याओं के संबंध में ज्ञापन लिया। ज्ञापन में बरेली मोड़ पर अवैध बस पार्किंग और वाहन स्टैंड का निस्तारण कराने और बरेली मोड़ से कटरा व फतेहगंज पूर्वी सीमा तक गति सीमा के बोर्ड लगवाने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शांतनु, पवन मिश्रा, शुभम मिश्रा, प्रेम मिश्रा, विपुल, प्रियम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed