{"_id":"6ab428503decaa17d70dfe65","slug":"three-doses-of-the-vaccine-will-protect-against-rotavirus-104-lakh-doses-administered-to-children-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185526-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोटा वायरस से बचाएगी वैक्सीन की तीन खुराक, 1.04 लाख डोज बच्चों को पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोटा वायरस से बचाएगी वैक्सीन की तीन खुराक, 1.04 लाख डोज बच्चों को पिलाई
Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
बुधवार और शनिवार को लगने वाले टीकाकरण सत्र में बच्चों को पिलाई जाती डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बच्चों को डायरिया के गंभीर खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण सत्रों के दौरान रोटा वायरस की डोज पिला रहा है। जिले में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को होने वाले टीकाकरण सत्र में बच्चों को यह खुराक दी जाती है। वित्तीय वर्ष में अब तक 1,04,110 डोज बच्चों को पिलाई जा चुकी हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ ने बताया कि रोटा वायरस से बचाव के लिए बच्चों को तीन खुराक दी जाती हैं। पहली डोज छह सप्ताह, दूसरी 10 सप्ताह और तीसरी 14 सप्ताह की आयु में पिलाई जाती है। नियमित रूप से खुराक मिलने से बच्चों को रोटा वायरस के कारण होने वाले डायरिया से बचाने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि रोटा वायरस संक्रमण की स्थिति में बच्चों को डायरिया हो सकता है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी होने से स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण सत्र में लेकर पहुंचें और रोटा वायरस की तीनों खुराक जरूर पिलवाएं।