{"_id":"6ab4290910291a952b0f83d4","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-national-olympiad-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185569-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 53
शाहजहांपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत बुधवार को बाडूजई प्रथम स्थित अमर उजाला कार्यालय में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 10 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल कर अपनी अंग्रेजी विषय की प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से उन्हें अपनी तैयारी परखने का अवसर मिलता है। साथ ही परीक्षा के माध्यम से उन्हें यह पता चलता है कि किस विषय में उनकी तैयारी बेहतर है और किन क्षेत्रों में अभी और मेहनत की जरूरत है।
विद्यार्थियों ने कहा कि ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मददगार साबित होती हैं। संवाद