{"_id":"621d190707014a4edb2194f0","slug":"accused-of-selling-bridge-construction-material-to-scrap-dcm-caught-shahjahanpur-news-bly476903728","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण की सामग्री कबाड़ी को बेचने का आरोप, डीसीएम पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण की सामग्री कबाड़ी को बेचने का आरोप, डीसीएम पकड़ी
विज्ञापन
जलालाबाद में डीसीएम से लोहे का सामान उतारते मजदूर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। चोरी कर बेची गई पुल निर्माण में प्रयोग होने वाली लोहे की सामग्री को गांव वालों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सामान खरीदने वाले कबाड़ी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
सेतु निर्माण निगम द्वारा गांव तिकोला के पास बहगुल नदी पर पुल बनाया जा रहा है। पुल निर्माण में प्रयोग होने वाली विभिन्न तरह की सामग्री चोरी कर दुकानों पर बेचने की शिकायतें काफी समय से लोग कर रहे थे। सोमवार को गांव तिकोला के ग्रामीणों को सूचना मिली कि पुल निर्माण में प्रयोग होने वाला लोहे का काफी सामान बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। गांव वालों ने बरेली हाईवे पर सरैया गांव की मोड़ के पास सामान भरी डीसीएम रोक ली और पुलिस को बुला लिया।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह सामान खंडहर रोड पर कबाड़ का काम करने वाले से लेकर आया है। पुलिस डीसीएम को लेकर कबाड़ वाले के यहां पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया। कबाड़ वाले को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मामले की जांच कर रहे एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि निगम के अधिकारियों से भी जानकारी की जा रही है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि निगम के अधिकारियों से जानकारी की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।