{"_id":"6838904f4ac5fb0b3304c8f1","slug":"accused-of-challaning-after-forcibly-handing-over-a-pistol-after-catching-him-from-the-cattle-shed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-144886-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पशुशाला से पकड़कर जबरन तमंचा थमाकर चालान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पशुशाला से पकड़कर जबरन तमंचा थमाकर चालान करने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी महिपाल वर्मा। संवाद
पुवायां। पशुशाला से पकड़कर जेब में एक कारतूृस डाला और तमंचा थमाकर वीडियो बनाने के बाद युवक का चालान कर दिया। कोर्ट में युवक ने खुद को बेगुनाह बताते हुए सारा वाकया बयान किया तो युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया।
गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी महिपाल वर्मा ने बताया कि उनका परिजनों से कुछ विवाद हो गया था। शिकायत पर 28 मई की रात बिना वर्दी के दो सिपाही गांव में पहुंचे और पशुशाला से उनको पकड़ लिया। पकड़े जाने का कारण पूछने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह शराब पीकर विवाद करते हैं।
महिपाल ने शराब न पीने की बात कही तो सिपाही उनको बड़ागांव पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद उसे निगाेही रोड पर गांव बद्रीपुर हदीरा के पास ले जाकर तमंचा हाथ में पकड़ाने का प्रयास किया गया तो महिपाल ने इन्कार कर दिया। महिपाल के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसको रात भर पीटने की धमकी देते हुए जेब में एक कारतूस डाल दिया और तमंचा पकड़वाकर जबरन वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महिपाल को पुवायां के सिविल कोर्ट में पेश किया गया तो महिपाल ने सच बता दिया। इसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। महिपाल का कहना है कि वह अधिकारियों से मिलकर उसे पकड़कर जबरन तमंचा देने वालों पर जांच और कार्रवाई की मांग करेगा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया महिपाल गलतबयानी कर रहा है। तमंचा और एक कारतूस बरामद होने पर ही उसका चालान किया गया था।