फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of beating after drinking alcohol after forced marriage

Shahjahanpur News: जबरन शादी करने के बाद शराब पीकर पीटने का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating after drinking alcohol after forced marriage
जलालाबाद। घर से बहाना बनाकर युवती को अपने साथ ले जाने के बाद उसके एक रिश्तेदार ने उससे जबरन शादी कर ली। बाद में आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस मामले में महिला आयोग के आदेश पर आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांंच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीकमपुर चौकी गांव की रीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी उसका रिश्तेदार धर्मेंद्र उसे बहाने से अपने साथ बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गया। वहां उसकी शादी की पहले से पूरी तैयारी थी। उसकी मां सीता और बहन खुद्दो ने उसके विरोध के बावजूद उसकी धर्मेंद्र से जबरिया शादी करा दी।
विज्ञापन

उसके पिता दो साल से जेल में है और मां घर मे अकेली हैं। शादी के कुछ दिन बाद पति धर्मेंद्र शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा और करीब पांच माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed