{"_id":"69febed871c0a304d00c4337","slug":"accused-of-attempted-murder-injured-in-police-encounter-in-shahjahanpur-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्या की कोशिश का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पत्नी के प्रेमी को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्या की कोशिश का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पत्नी के प्रेमी को मारी थी गोली
Sat, 09 May 2026 10:28 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 09 May 2026 10:28 AM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस की एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अवैध संबंध के चलते एक युवक को गोली मारी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर जनपद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से हत्या की कोशिश का आरोपी घायल हो गया। यह मुठभेड़ जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप शनिवार सुबह हुई। इस दौरान आरोपी की चलाई गोली सिपाही शुभम के दाहिनी हाथ को छूते हुए निकल गई। वहीं घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छह मई को जलालाबाद थाने में एक व्यक्ति ने बेटे को जान से मारने के लिए गोली मार देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में कांट के सौदपर निवासी अवनीश का नाम सामने आया। शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने पलहरई से गंगा एक्सप्रेसवे पर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने आरोपी को देखकर रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक को मोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी को मारी थी गोली
बाइक स्लिप होने के चलते वह गिर गया और पुलिस पर फायर करने लगा। उसकी गोली से सिपाही शुभम बाल बाल बच गए। इस बीच पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी अवनीश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अमित नाम के युवक से संबंध हो गए थे। इसलिए उसने अमित को रास्ते से हटाने के लिए सिर में गोली मारी थी और मरा समझकर भाग आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन