{"_id":"6aa453b24929daf37e0d80c0","slug":"accused-constable-evades-police-custody-arrested-middlemen-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184390-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरोपी सिपाही पुलिस की पकड़ से दूर, पकड़े गए बिचौलिये भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरोपी सिपाही पुलिस की पकड़ से दूर, पकड़े गए बिचौलिये भेजे गए जेल
विज्ञापन
जलालाबाद। सराफा व्यवसायी से वसूली प्रकरण में आरोपी दो सिपाही सात दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। प्रकरण में पकड़े गए तीन संलिप्त लोगों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद बरेली जेल भेज दिया गया। अब तक रंगदारी में दिए गए दो लाख रुपये बरामद नहीं किए गए हैं।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सुंदरम क्षत्रिय ने छह सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि चार सितंबर को रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जेवर गिरवी रखने की बात कहते हुए उन्हें सरैंया मोड़ बुलाया था। वहां चार सिपाहियों ने मादक पदार्थ की तस्करी करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और तिलहर की बिरियागंज चौकी ले जाकर छोड़ने के एवज में उसके घरवालों को बुलवाकर दो लाख रुपये वसूले थे।
पुलिस ने सिपाही पंकज व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को कॉल करने और साजिश रचने में अनमोल, सचिन राठौर और आयुष पांडेय को गिरफ्तार किया था। चौथे आरोपी और सिपाही अरुण चित्तौड़िया व तुषार की पुलिस तलाश कर रही है। सीओ दीपक सिंह ने प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।