फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused arrested who threatened to kill CM Yogi Adityanath in Shahjahanpur

Shahjahanpur: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताया था पाकिस्तानी एजेंट

Tue, 08 Apr 2025 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी। उसने डाक के जरिए पुलिस को धमकी भरा पत्र भेजा, जिसमें अपने विरोधियों के नाम लिख दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
accused arrested who threatened to kill CM Yogi Adityanath in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अजीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए विरोधियों के नाम से एसपी कार्यालय में पत्र भेजा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन

 
पुलिस के पास आए पत्र के बाद सदर बाजार थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी को दस अप्रैल को जान से मारने की धमकी देते हुए खुद को आईएसआई का एजेंट बताया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'सीएम को जान से मार देंगे... बचा सकते हो तो बचा लो', पुलिस को मिला धमकी भरा पत्र; मुख्तार-अतीक का जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आबिद और नफीस के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजीम निवासी गुनारा, जलालाबाद को थाना रामचंद्र मिशन के सामने बनी गोशाला के पीछे से मंगलवार सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार कर लिया। अजीम ने पुलिस को बताया कि उसने पत्र अपने ही गांव के नफीस व आबिद से अपनी कुछ निजी रंजिश व विवादों का बदला लेने के लिए भेजा था। उसे उम्मीद थी कि पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। 

प्रधानी चुनाव की थी रंजिश 
अजीम की भाभी जैनब अंजुम ने गांव में प्रधानी का चुनाव अपने रिश्तेदार के विरुद्ध लड़ा था। इसमें नफीस व आबिद ने अजीम की भाभी के विरुद्ध खड़े प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में मतदान व प्रचार किया था। इसके अलावा अजीम के विरुद्ध उनके ही गांव के लेखपाल राजेश श्रीवास्तव के रिश्तेदार द्वारा एक धोखाधड़ी व कूटरचना का मुकदमा सीतापुर में पंजीकृत कराया गया था, जिसमें अजीम जेल गया था। 

नफीस व आबिद ने राजेश श्रीवास्तव के पक्ष में गवाही दी थी। इसी की रंजिश में वह नफीस और आबिद को जेल सबक सिखाना चाहता था। इसलिए उसने यह साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी अजीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed