फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused arrested for raping minor daughter for one year

नाबालिग बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping minor daughter for one year
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ एक साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

बुधवार रात एक ग्रामीण के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति अपनी बेटी को पीटते हुए जबरदस्ती कर रहा है। गांव पहुंची पुलिस रात में आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन वह गुमराह करता रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर उससे जानकारी की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक किशोरी काफी सहमी हुई थी।
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद 13 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका 42 वर्षीय पिता डरा-धमकाकर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म की बात कबूल की है। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी शातिर अपराधी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर अपराधी है आरोपी
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता शातिर अपराधी है। 2016 में उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह जेल भेजा गया था। उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। 2014 में उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हुई थी।

पत्नी छोड़कर चली गई थी
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी शराब पीने का आदी भी है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी उससे मतलब नहीं रखते हैं। शादी हो जाने के बाद उसके तीन बेटी व दो बेटे हुए। बड़ी बेटी की शादी कर दी। शराब पीकर वह पत्नी से भी मारपीट करता था। कत्ल के आरोप में जेल जाने के बाद पत्नी उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे छोड़कर चली गई। वह छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई थी। जेल से आने के बाद आरोपी की मंझली बेटी की हत्या हो गई। मौजूदा समय घर मे उसके अलावा पीड़ित बेटी, एक नौ साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed