{"_id":"c0af2f64ffcf7dc074438b854cd746d9","slug":"accountants-to-assess-the-damage-to-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल फसलों की क्षति का आकलन करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल फसलों की क्षति का आकलन करें
तिलहर।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव अनिल कुमार के जनपद दौरे के मद्देनजर एसडीएम पदम सिंह ने तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक में उनसे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ओलावृष्टि और बरसात के बाद हुई क्षति का किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी ने कहा कि फसल नुकसान के आंकलन के समय यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। उन्होंने इस कार्य में किसी भी लापरवाही को अक्षम्य बताते हुए तय समय सीमा के अंदर पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गयाराम यादव, अनूप शर्मा, अनुज शर्मा राजू, नीरज राठौर, जयेंद्र शर्मा, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन