फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accidents are happening due to lack of speed breakers at Chandpur crossing

Shahjahanpur News: चांदपुर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की कमी से हो रहे हादसे

Sun, 13 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accidents are happening due to lack of speed breakers at Chandpur crossing
चांदपुर चौराहा से निकलते वाहन। संवाद
चांदपुर (खुटार)। यहां के चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र के लोग चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह चौराहा दो महत्वपूर्ण मार्गों से जुड़ा है। एक रास्ता सेहरामऊ उत्तरी से सीधे मैलानी (खीरी) गया है और दूसरा रास्ता पूरनपुर-खुटार मार्ग के गढ़वा खेड़ा से निकलकर चांदपुर होते हुए खुटार के बाबा चौराहा पर पलिया-लखनऊ हाईवे से मिलता है। इस कारण चौराहे पर दिन भर यातायात का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन

दिन ढलने के बाद अंधेरे में चौराहे पर एक मार्ग से दूसरे मार्ग पर जाने के दौरान अक्सर वाहन टकरा जाते हैं। कुछ दिन पहले दो छात्र स्कूल जाते समय चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने अथवा वहां गति नियंत्रण के लिए संकेतक लगाए जाने के साथ चौराहे पर दोनों मार्गों के जोड़ से पहले सड़क पर सफेद पट्टियां पेंट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
लोगों ने जाहिर किया दर्द
चांदपुर के राजीव दीक्षित ने बताया कि वह पिछले दस साल से इस चौराहे पर दुकान चला रहा हैं। हर सप्ताह कोई वाहन पलट जाता है। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को चोट लग चुकी है। रामहरीश वाजपेयी ने कहा कि उनके बच्चे इसी चौराहे से स्कूल जाते हैं। घर लौटने तक उनकी चिंता बनी रहती है। हरनहाई गांव के गौरव ने बताया कि चौराहे पर वाहन संभालना कठिन हो जाता है, जब सामने से अचानक कोई तेज रफ्तार से वाहन आ जाता है। बरगदिया के रिंकू शुक्ला ने कहा कि चौराहे पर मार्ग समकोण होने से इतना तीखा घुमाव है कि बाइक वाले अक्सर फिसल कर घायल हो जाते हैं।
000
यह समस्या इससे पहले मेरे संज्ञान में नहीं लाई गई। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से वार्ता कर मौका मुआयना करके समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

-चित्रा निर्वाल, उप जिलाधिकारी, पुवायां
---
चांदपुर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर जल्दी बनवाए जाएंगे। जरूरी हुआ तो वहां संकेतक लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे वाहन चालक यहां से सावधानी से निकलेंगे।
-केके वर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी, पुवायां सब डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed