फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

पुवायां में सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत

Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
accident
पुवायां। खुटार रोड पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में ग्राम धर्मंगदपुर निवासी सुमेर और उनके साले नन्हें लाल की मौत हो गई। सुमेर बाइक पर अपनी ससुराल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

करीब 38 वर्षीय सुमेर पुत्र रामलड़ैते की जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव लिलहर में ससुराल है। सोमवार रात सुमेर अपनी ससुराल से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। साथ में उनका साला 25 वर्षीय नन्हें लाल भी था। लिलहर गांव से निकलने के बाद वे पहले खुटार गए। वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे घर धर्मंगदपुर के लिए निकले। खुटार-पुवायां के बीच गोमती नदी पुल के पास दोनों की बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों लोग गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उनको रोड पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुवायां सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रामलड़ैते के पास मिले मोबाइल नंबर की मदद से उनके घर सूचना दी गई।
विज्ञापन

रामलड़ैते के परिवार के लोग रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। रामलड़ैते के भाई सर्वेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई की बाइक अज्ञात चीज से टकरा गई, जिससे उनके भाई और भाई के साले की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए थे कि नहीं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मौके से से हेलमेट नहीं मिले हैं। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुवायां पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed