{"_id":"6100573d8ebc3e584206e36f","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly454536713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों ने गिराया छज्जा, दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने गिराया छज्जा, दबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
मृतक बच्ची बबली का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मंगलवार शाम करीब चार बजे पड़ोसी के मकान के दरवाजे का छज्जा गिरने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदरों ने छज्जे को हिलाया था।
पहाड़पुर के रहने वाले धर्मपाल ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी बबली बग्गर नल पर नहाने के लिए गई थी। नहाकर शाम करीब चार बजे लौट रही थी। उस समय बारिश हो रही थी। तभी पड़ोसी रामसहाय के दरवाजे पर बीम सहित पड़ा छज्जा बंदरों ने झगड़ कर गिरा दिया। छज्जा बबली के ऊपर गिरा और वह दब गई। छज्जा गिरने की आवाज आसपड़ोस के ग्रामीणों ने सुनी तो घरों से बाहर निकलकर देखा। लोगों ने परिजन को आवाज दी। परिजन घर से बाहर आए तो देखा कि बच्ची मलबे में दबी हुई थी। सभी ने मलबे से बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद