{"_id":"60fb13388ebc3e582120f67f","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4541061187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटकर बाइक में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटकर बाइक में लगा दी आग
विज्ञापन
मोहल्ला ताहवरगंज में घटनास्थल पर पड़ी वीनू की जली हुई बाइक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने रिश्तेदारी में आए एक युवक के साथ मारपीट की। उसकी बाइक में आग लगा दी। बीच-बचाव में आए युवक के रिश्तेदारों पर पत्थर फेंके। हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज निवासी अनुराग शुक्ला की पत्नी बीना शुक्ला का ऑपरेशन हुआ था। शुक्रवार दोपहर अनुराग के साले वीनू मिश्रा निवासी ग्राम सरावर थाना पाली जनपद हरदोई उन्हें देखने आए। शाम को घर वापस जाते समय मोहल्ला ताहवरगंज निवासी नन्हे व विनोद उनसे गाली गलौज करने लगे। जब वीनू ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। आरोपियों ने वीनू को जमकर पीटा। इसके बाद उनकी बाइक में आग लगा दी। बीच बचाव में जब अनुराग और उनके घर वाले आए तो आरोपियों ने उन लोगों के ऊपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए मामले को शांत कराया और आरोपी नन्हे तथा विनोद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मारपीट में वीनू मिश्रा और उनकी बहन बीना शुक्ला को चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
सीओ सिटी प्रवीन यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।