फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
accident
खुटार (शाहजहांपुर)। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर खीरी के गांव लासुरिया पुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार मैलानी रेलवे स्टेशन पर चल निर्माण कार्य में ठेकेदार के साथ काम करते थे। दुर्गेश पूरनपुर में किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार सुबह वह अपने साथी जनपद रायबरेली के थाना सलोनी के गांव खमरिया निवासी जोगिंदर के साथ रात की ड्यूटी करने के बाद पूरनपुर जा रहे थे। मैलानी-चांदपुर मार्ग पर गांव लड़ती के पास अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और जोगेंद्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जोगेंद्र को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्गेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्गेश और जोगेंद्र के परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
रौसर कोठी। थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र चुन्नू लाल (58) को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई । वीरेंद्र पाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मजदूरी करने को घर से बरेली मोड़ की ओर जा रहे थे। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। परिवार में पत्नी कन्यावती के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी श्वेता (28) व बेटा आयुष (24) साल का है। संवाद
-
वाहन की टक्कर से बालिका घायल
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी सत्यवीर की बेटी आरती (छह) अपने परिजनों के साथ गांव में ही सोमवार शाम सात बजे देवस्थान पर मुंडन संस्कार में गई हुई थी। बच्चों के साथ खेलते समय रोड पर पहुंच गई और गढ़िया रंगीन की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। उसको उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं वाहन चालक फरार हो गया। संवाद
-
मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
बंडा। मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र ने बाइक नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
गांव अख्तियारपुर धौकल निवासी गेंदनलाल (58) अपनी पत्नी रूपरानी के साथ बाइक से बंडा आए थे। बंडा पूरनपुर मार्ग पर एक अन्य बाइक से गेंदनलाल की बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें गेंदनलाल गंभीर घायल हो गए थे। जानकारी पाकर आए परिवार के लोगों ने उनको बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया था। सीएचसी से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बाद में परिवार के लोग गेंदनलाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। सोमवार को डॉक्टर ने गेंदनलाल को घर जे लाने और घर से ही इलाज कराने की सलाह दी थी। सोमवार शाम को परिवार के लोग उनको घर लाए थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
गेंदनलाल के पुत्र रामजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गेंदनलाल की मौत से पत्नी रूपरानी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद

-
टेंपा पलटा, चार घायल
शाहजहांपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ग्राम थरिया से एक टेंपो चार यात्रियों को लेकर परौर की ओर जा रहा था। तभी अचानक थरिया मोड़ पर असंतुलित होकर रोड के नीचे जाकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार 60 वर्षीय ज्ञानदेवी निवासी ग्राम नर्सुइया थाना कलान, बुजुर्ग सरला निवासी ग्राम मदुरा थाना मिर्जापुर, 56 वर्षीय रामदास व इनकी पत्नी कांतिदेवी निवासी ग्राम दादुपुर केहरी नगला, थाना शमशाबाद (फर्रुखाबाद) घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक मान बहादुर सिंह ने तत्काल घायलों को सीएचसी जरीनपुर में भर्ती करवाया। सीएचसी के फार्मासिस्ट दयानंद यादव ने बताया कि घायल ज्ञानदेवी की हालत गंभीर थी। उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed