फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

सिलिंडर फटा, तीन झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 31 Mar 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
रौसर गांव में फटा गैस सिलेंडर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
रौसरकोठी (शाहजहांपुर)। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। हादसे में खाना बना रही महिला मामूली रूप से झुलस गई। गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। आग ने पास की दो और झोंपड़ियों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को फैलने से रोका। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी नरेश (38) पत्नी गीता, बेटी शालू (20), रुपाली (17), कोमल (14) और मोहिनी (9) के साथ रहता है। नरेश की बड़ी बेटी की शादी कर चुका है। नरेश मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। पत्नी गीता आसपास के घरों में काम करके पति का साथ देती है। सोमवार को नरेश पिता के घर होली मिलने गया था। तीन बच्चे घर के बाहर थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक घरेलू सिलिंडर से गैस लीक होने लगी, उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही गीता झोपड़ी के बाहर भागी। तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। ऐसे में गीता मामूली रूप से झुलस गई। उसकी पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इधर आग ने पास में स्थित दो झोंपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इसमें एक झोंपड़ी में रहने वाला रमेश अपने परिवार के साथ निगोही कस्बे के जिंदपुरा गांव में अपने पिता के घर होली मिलने गया था। वहीं विमल अपने परिवार के साथ घर के बाहर था। आग इतनी भयंकर थी कि विमल और रमेश की झोंपड़ी भी जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन देर होने पर लोगों ने खुद आग को बुझाना शुरू कर दिया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पहुंची।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद लेखपाल अजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। लेखपाल के मुताबिक नरेश का 70 हजार, रमेश और विमल का 50-50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया था। तीन झोंपड़ियों में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
-रेहान अली, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

रौसर गांव में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से जला सामान । संवाद

रौसर गांव में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से जला सामान । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed