{"_id":"5ed3f2eb8ebc3e905f4829ec","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly407684691","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खरबूजा बेच रहे किशोर को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खरबूजा बेच रहे किशोर को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। हाईवे पर सड़क के किनारे ठेले पर खरबूजा बेच रहे 12 वर्षीय एक किशोर के ठेले में एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ठेला सहित किशोर सड़क के किनारे खंती में पेड़ से टकरा गया। किशोर का सिर पेड़ से टकराने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के तत्काल बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक को कार सहित दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । उधर मृतक की मां ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुर्गिया बहादुरपुर निवासी रविंद्र पाल यादव का 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु यादव गांव कपसेडा के स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। लाकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण प्रियांशु घर का खर्च चलाने के लिए तिलहर फल मंडी से ठेले पर तरबूज और खरबूजा लाकर हाईवे पर सड़क के किनारे बेच लेता था । रोज की भांति रविवार को सुबह लगभग 10 बजे वह तिलहर से एक ठेले पर तरबूज खरबूजा लेकर अपने गांव के बाहर हाईवे पर सड़क के किनारे ठेला लिए खड़ा था। इसी दौरान फरीदपुर की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रही एक कार ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रियांशु ठेला सहित सड़क के किनारे खंती में गिर गया। प्रियांशु का सिर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रियांशु की मौत की सूचना पर परिवार और गांव के तमाम लोग हाईवे पर पहुंच गए और कार चालक को कार सहित लोगों ने दबोच लिया। कुछ लोग कार चालक को कार से निकालकर उसकी पिटाई करने लगे इसी दौरान कोतवाल सुनील अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और वह कार सहित चालक को पकड़कर थाने ले आए। मृतक की मां झंकारा देवी ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।