{"_id":"5db88d168ebc3e014d682ef0","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3820274190","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेली पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ सिंधौली कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेली पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ सिंधौली कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर/ सिंधौली। आखिर हादसे के 20 दिनों बाद सिंधौली पुलिस को दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ गई।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा की करेली पुलिस चौकी के प्रभारी संजीव कुमार ने दस अक्तूबर को गांव कमलापुर निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था। इस पर लोगों ने खूब हंगामा भी किया था। सुदामा देवी के पुत्र रविंद्र के अनुसार वह बेहद गरीब है। दरोगा ने मां का इलाज करा देने की बात कही थी। सुदामा देवी को शाहजहांपुर से लखनऊ रेफर किया गया था। बाद में दरोगा ने इलाज कराने से साफ इंकार कर दिया था। गरीबी के कारण इलाज कराने में असमर्थ होने पर रविंद्र सुदामा देवी को घर ले आया था, तब से सुदामा देवी मरणासन्न हालत में घर पड़ी हुई हैं।
तहरीर देने और एसपी से मिलकर शिकायत करने के बाद भी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। अमर उजाला ने 29 अक्तूबर के अंक में ‘कप्तान साहब! घायल बुजुर्ग महिला की पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंगलवार को सिंधौली के कोतवाली प्रभारी ने रविंद्र को बुलाकर दरोगा संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।