{"_id":"5db88bd88ebc3e93c8167b99","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3820252104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी युवक की सोमवार देर शाम कलान क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। भैयादूज से एक दिन पहले हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
गांव सैंजना निवासी रामरहीस यादव का 27 वर्षीय पुत्र संजय यादव सोमवार शाम बदायूं के थाना उसावां के गांव उमीनगरा से बहनोई प्रवेश यादव के घर से बाइक से लौट रहा था। वह थाना कलान के गांव मदनपुर के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल आने से पहले उसने दम तोड़ दिया। संजय दो बहनों जयंती, सविता और दो भाइयों जुगुल किशोर, नेमपाल में सबसे छोटा था। घटना के बाद से पत्नी सीमा के आंसू थम नहीं रहे हैं। उसके एक आठ माह की बेटी डिंपल है। भैयादूज से एक दिन पहले संजय की मौत पर बहनें बार-बार बेहोश हो रहीं थीं।