{"_id":"56f58fb14f1c1b7e05f14d9d","slug":"abir-gulal-too-much-rain-in-the-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी खूब बरसा अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी खूब बरसा अबीर गुलाल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गांवों में भी खूब बरसा अबीर गुलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर समेत ग्रामीण अंचलों में होली का त्योहार पंरपरागत ढ़ंग से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। होली के अवसर पर बच्चों एवं युवाओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मोहल्ला कहरान से निकाली गई चौपाई के जुलूस में चल रहे हुरियारों पर घरों की छतों पर खड़ी महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर रंग गुलाल बरसाया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का पर्व शातिंपूर्ण ढंग से मनाया गया । उधर गांव फीलनगर में शुक्रवार को खुशनुमा माहौल में रंग खेला गया । कस्बा में लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान कस्बे में काफी रौनक रही। शुक्रवार को पुलिस कर्मचारियों ने भी बैंड बाजे के साथ होली खेली। क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल होली की मुबारकबाद दी। होली को शांतिपूर्ण निपटाने में पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही। कस्बे में धूमधाम से होली मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रेम का परिचय दिया। उधर, पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र विक्रम सिंह की कोठी पर लगे मेले में लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। मेले में ग्रामीणों ने ढ़ोल नगाड़े के साथ चौपई गाते बजाते हुए कोठी पर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर योगेंद्र विक्रम सिंह, शिवम विक्रम सिंह, नगेंद्र विक्रम सिंह, विजय विक्रम सिंह, वत्सल विक्रम सिंह आदि लोगों से गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। बच्चो ने मेले में जमकर चाट पकौड़ी का आनंद लिया व खरीददारी की।
।
विज्ञापन
।