Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Abha ID will give complete record of treatment, prescription will be made at home

Shahjahanpur News: आभा आईडी से मिलेगा इलाज का पूरा रिकॉर्ड, घर बैठे बनेगा पर्चा

Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Abha ID will give complete record of treatment, prescription will be made at home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अब मरीजों को इलाज के लिए पुरानी जांच रिपोर्ट और पर्चे लेकर अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तीन तरह की आईडी बनाई जा रही हैं। इनके माध्यम से मरीज, डॉक्टर और सरकारी व निजी अस्पताल एक ही डिजिटल व्यवस्था से जुड़ेंगे।
मरीजों के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा), डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) व अस्पतालों के लिए हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) बनाई जा रही है। मरीज मोबाइल पर आभा एप डाउनलोड कर आधार संबंधी विवरण के जरिये खुद भी आईडी बना सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी इसमें मदद कर रहे हैं। एएनएम यू-विन, आशा और सीएचओ ई-कवच, जबकि टीबी कार्यक्रम के कर्मचारी निक्षय पोर्टल के माध्यम से आईडी बना रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी और निजी अस्पतालों का भी एचएफआर में पंजीकरण कराया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ.आसिफ ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत मरीज का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा। मरीज ओटीपी के माध्यम से सहमति देकर डॉक्टर को अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और इलाज का ब्योरा दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण, ओपीडी का समय लेने और अस्पतालों की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मरीज घर बैठे लखनऊ, दिल्ली समेत देश के बड़े अस्पतालों में ऑनलाइन पर्चा बनवा सकेंगे और परामर्श ले सकेंगे। इससे अस्पतालों के पंजीकरण काउंटरों पर लगने वाली कतारों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed