{"_id":"60f080ee8ebc3ee5984d4cfc","slug":"aap-shahjahanpur-news-bly4532503169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-केजरीवाल मॉडल पर 2022 का चुनाव लड़ेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-केजरीवाल मॉडल पर 2022 का चुनाव लड़ेगी आप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि साल 2022 में दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर उप्र में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। यूपी जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी में एक सप्ताह में 14 लाख 66 हजार 947 सदस्य बन चुके हैं।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आठ जुलाई से आठ अगस्त के बीच यूपी जोड़ो अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक करोड़ सदस्य बनाएंगे। इसको लेकर सभी 403 विधानसभाओं में सदस्यता अभियान चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में दिल्ली का केजरीवाल मॉडल को लागू करेगी। 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए किसानों की बिजली माफ करेंगे, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के साथ सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, जिला महासचिव जेबी सिंह, कीर्तिमान प्रकाश च्वयन, मोहम्मद हारुन, दिनेश कुमार, महेंद्र चावला, इसरार अहमद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद यामीन, प्रशांत मिश्रा, प्रशांत कश्यप, राजीव कुमार सिंह, गजेंद्र शर्मा, बीडी शर्मा, मेहंदी खान आदि मौजूद रहे। संवाद