फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   aadhar card correction

आधार में संशोधन कराने को भी एक महीने पहले लेना पड़ रहा समय

Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
aadhar card correction
शाहजहांपुर। नया आधार बनवाना हो या संशोधन कराना इसके लिए पहले ऑनलाइन अपाइंटमेंट (मिलने का समय) लेना जरूरी है। सीधे बैंक और डाकघर जाकर आधार संबंधी काम करना संभव ही नहीं है। इस प्रक्रिया से जहां लोगों के जरूरी काम अटक रहे हैं, वहीं प्रधान डाकघर के कर्मचारियों पर बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

दरअसल शासन ने आधार कार्ड बनवाने और नाम, पता, जन्मतिथि आदि में संशोधन कराने के लिए पहले ऑनलाइन अपॉइंमेंट (मिलने का समय) लेना जरूरी कर दिया है। जिस दिन की तारीख आपको मिलेगी उसी दिन संबंधित बैंक या डाकघर पर जाकर आधार संबंधी कार्य कराना होगा। ऐसे में नया आधार बनवाने या संशोधन कराने के लिए पहले से समय लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना सैकड़ों लोग आधार संबंधी कार्य कराने के लिए पहले से समय लेने को ऑनलाइन आवेदन करते हैं। लेकिन उन्हें एक-दो दिन में नहीं बल्कि एक महीने बाद का समय मिल रहा है। यानि अगर आपने आज आवेदन किया है, तो मिलने का समय 11 सितंबर से पहले नहीं मिलेेगा। फिर चाहे आपका कार्य कितना ही आवश्यक क्यों न हो।
विज्ञापन

बैंकों ने बंद किया काम, डाकघर में उमड़ रही भीड़
आधार संबंधी कार्य के लिए कुछ बैंकों और प्रधान डाकघर में काउंटर लगवाए गए। जिससे लोग वहां पर जाकर काम करवा सकें। लेकिन बैंकों द्वारा मनमर्जी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि बैंकों ने आधार संबंधी काम को बंद कर रखा है। ऑनलाइन तारीख लेने के लिए आवेदन करने पर सिर्फ डाकघर में ही सुविधा होने का विकल्प दिखाई देता है, जबकि सरकार ने बैंकों को भी यह काम सौंपा है। सीएचसी संचालक अशोक कुमार ने बताया कि वह रोजाना 40 से 50 लोगों का आवेदन नया आधार बनवाने या संशोधन के लिए तारीख लेने के लिए करते हैं। आवेदन की अधिकता के कारण किसी को एक महीने से पहले की तारीख मिलना संभव ही नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में रोजाना हो रहा 80 से 90 लोगों का काम
- जनंसपर्क अधिकारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रधान डाकघर में प्रतिदिन 80 से 90 लोगों का आधार संबंधी कार्य हो सकता है, जोकि नियमित रूप से हो रहा है। लेकिन आधार संबंधी कार्य कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या रोजाना 200 से 250 के बीच रहती है। जिससे प्रधान डाकघर के कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। बैंकों की सहभागिता न होने से जनता और डाक विभाग के कर्मचारी दोनों परेशान है।

बैंकों में आधार संबंधी कार्य नियमित रूप से हो रहा है। लेकिन इसके लिए पहले से तारीख लेना जरूरी है। बगैर पूर्व नियुक्ति के कोई भी कार्य होना संभव नहीं है। अगर कहीं पर कोई समस्या है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। - सीएच जोशी, लीड बैंक मैनेजर बीओबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed