फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A youth was caught and beaten for damaging the Ambedkar statue tension in the village

Shahjahanpur News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर युवक को पकड़कर पीटा, गांव में तनाव

Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
सार

निगोही थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने शुक्रवार रात आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गांव में तनाव फैल गया।  
 

विज्ञापन
A youth was caught and beaten for damaging the Ambedkar statue tension in the village
निगोही में थाने के बाहर खड़े अनुसूचित समाज के लोग। संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव परसौना खलीलपुर में शराब के नशे में एक युवक के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद तनाव हो गया। अनुसूचित जाति के लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। उसे हिरासत में ले लिया गया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर घटना पर गुस्सा जताया। मामला दो पक्षों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


परसौना खलीलपुर में डॉ. आंबेडकर की यह प्रतिमा करीब 30 वर्ष पुरानी है। आरोपी शिवम सिंह चौहान पुवायां के गांव बांसखेड़ा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह शुक्रवार को ही परसौना खलीलपुर गांव में अपने बहनोई राहुल सिंह के यहां आया था। गांव में दो एकड़ जमीन ठेके पर लेने के कारण शिवम का अक्सर इस गांव में आना-जाना रहता है।
विज्ञापन


रात आठ बजे हुई घटना 
गांव के रामचंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे शिवम ने ईंट-पत्थर मारकर बाबा साहब की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। इसका पता चलने पर पहुंचे गांव के लोगों ने शिवम की पिटाई कर दी। इस बीच डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के अनुसूचित जाति के काफी लोग रात करीब दस बजे थाने पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आसपास गांवों के लोग भी थाने पर पहुंच गए। हालांकि घटना के दो घंटे के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।  


सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed