{"_id":"6a8b3734c4c8f1ecc30326f0","slug":"a-young-man-jumped-into-the-river-after-asking-a-friend-to-take-his-photo-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182542-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त से फोटो खींचने के लिए कहकर नदी में कूद गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त से फोटो खींचने के लिए कहकर नदी में कूद गया युवक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस चौकी पर बैठा प्रवीन। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल से थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी प्रवीन दोस्त से फोटो खींचने के लिए कहकर नदी में कूद गया। पुलिस ने उसे नदी से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां होश में आने पर वह भाग गया। करीब दो घंटे के बाद फिर पुल पर पहुंचा और फिर नदी में कूदने की कोशिश की। ससुर का कहना है कि प्रवीन, पत्नी के जाने से परेशान है। पुलिस ने उसे परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रवीन लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बने गर्रा पुल पर बाइक से अपने दोस्त आयुष के साथ आया। यहां बाइक किनारे लगाने के बाद रेलिंग पर चढ़ गया और आयुष से फोटो खींचने के लिए कहा। जैसे ही आयुष ने मोबाइल फोन निकाला। प्रवीन ने नदी में छलांग लगा दी।
घबराए आयुष ने वहीं पास में ड्यूटी पर मौजूद चौक कोतवाली के अपराध निरीक्षक पवन शर्मा को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर तत्काल ही मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से प्रवीन को नदी से बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद होश में आने के बाद दोस्त को चकमा देकर प्रवीन अचानक कहीं चला गया।
विज्ञापन
सूचना पर उसके ससुर वीरपाल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके मुताबिक, प्रवीन से उनकी बेटी मुस्कान की शादी 18 नवंबर 2025 को हुई थी। वह उन्हीं के घर रहता और प्लंबर का काम करता है। एक अगस्त को बेटी उसे छोड़कर कहीं चली गई। तभी से प्रवीन परेशान है।
इधर, करीब दो घंटों के बाद प्रवीन फिर उसी पुल पर पहुंचा और दोबारा कूदने की कोशिश की। जिसपर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोक दिया और पुलिस चौकी अजीजगंज ले आए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि प्रवीन को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।