{"_id":"67f968f6cb98202f79054202","slug":"a-young-man-going-to-the-farm-died-after-being-hit-by-a-train-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141441-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत पर जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामकुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय रामकुमार की बृहस्पतिवार रात अटलसिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे।
बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि रामकुमार खाना बनाने का काम करता था। रात करीब साढ़े नौ बजे जन्मदिन की दावत में शामिल होकर घर आया। थोड़ी देर रुकने के बाद करीब सवा दस बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। इसी बीच रामकुमार अटसलिया रेलवे क्राॅसिंग के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। रामकुमार अविवाहित था। संवाद