फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died under suspicious circumstances in Tilhar Shahjahanpur

युवक का फंदे से लटका मिला शव: पत्नी बोली ससुराल वालों ने मार डाला, पिता बोला- आखिर कौन जिगर के टुकड़े को मारता

Sat, 07 Jun 2025 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/तिलहर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/तिलहर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 10:49 PM IST
सार

पोस्टमॉर्टम हाउस पर एक पेड़ के नीचे बैठे मृतक के पिता सोनपाल रो रहे थे। उनका कहना है कि आखिर कौन अपने जिगर के टुकड़े को मारता है। बेटा बहू के साथ अपनी ससुराल में रहने लगा था।

विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Tilhar Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो और शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर के एक युवक की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके में रह रही मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप लगया। वहीं, पिता का कहना है कि कोई कैसे अपने बेटे को मार सकता है। बेटे के घर से जाने के बाद वह खुद रिश्तेदारी में रह रहे हैं।

विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगरिया गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन की शादी पिछले साल जुलाई में अमनपुर गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। रोशनी गर्भवती है। उनका कहना है कि पति को छोड़ ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज का ताना देते थे। आए दिन परेशान करते थे। करीब 15 दिन पूर्व विवाद कर उसे व पति को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से पति के साथ मायके में रह रहीं थीं। रोशनी ने बताया कि ससुराल वालों ने पति को बेदखल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को फोन कर कहा था कि अपना सामान आकर ले जाओ, इसलिए पति शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। तीन-चार बजे तक तो पति से फोन पर बात होती रही। इसके बाद मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब 11 बजे जेठ ने उसकी चाची के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि विपिन ने फांसी लगा ली है। आरोप है कि पति ने जान नहीं दी। उन्हें मारा गया है। वहीं, नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया मृतक पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पिता बोले- हम खुद घर छोड़ रिश्तेदारी में रह रहे थे
पोस्टमॉर्टम हाउस पर एक पेड़ के नीचे बैठे सोनपाल रो रहे थे। उनका कहना है कि आखिर कौन अपने जिगर के टुकड़े को मारता है। बेटा बहू के साथ अपनी ससुराल में रहने लगा था। थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी, इसलिए बेदखल कर दिया था। वह खुद अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के घर पर रहने लगे थे। सोनपाल ने बताया कि बेटा इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। शुक्रवार को बेटा घर आया। उससे खाना पूछा। फिर बेटा पंखा भरने लगा। इसके बाद किसी समय कमरे में जाकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed