{"_id":"68b884f30f61235a830de6a4","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-in-sakulia-village-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151899-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गांव सकुलिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गांव सकुलिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के गांव सकुलिया निवासी मेवाराम के 25 वर्षीय पुत्र शिवकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने के चलते उसकी मौत हुई है।
टाइल्स लगाने का कार्य करने वाला शिवकुमार मंगलवार करीब चार बजे लड़खड़ाते हुए अपने मकान पर पहुंचा था। चारपाई पर गिरने के बाद दोबारा नहीं उठने पर परिजन को चिंता हुई। वह तुरंत ही उसे लेकर सीएचसी सिंधौली पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है।
मृतक के पिता मेवाराम ने बताया कि बेटा शराब पीकर आया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर जाने पर मौत हो गई। मृतक की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिंधौली रवींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी में मृतक के परिजनों ने शिवकुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना बताया है। शराब पीने के साथ ही अन्य नशा भी करता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी
जलालाबाद। सरखंडा गांव में मंगलवार की रात एक 22 वर्षीय युवक ने घर में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा और शराब पीने का आदी था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और मां नोएडा में काम करने वाले बड़े बेटे के साथ रहती हैं।
बताते हैं कि उसने अपने हिस्से की जमीन भी बेच दी थी। नशा करने के कारण भाई उसे अक्सर डांटते थे। गांव वालों के अनुसार, उसकी अक्सर फोन पर किसी से लंबी बातें भी होती थीं। मंगलवार रात आठ बजे तक वह फोन पर बातें करते दिखा। रात में खेत से भाई के लौटने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद