{"_id":"68cc3b735d438642cb075885","slug":"a-year-has-passed-waiting-for-approval-for-the-bridge-causing-traffic-jams-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1001-156059-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुल की स्वीकृति मिलने के इंतजार में एक साल बीता, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुल की स्वीकृति मिलने के इंतजार में एक साल बीता, लग रहा जाम
विज्ञापन
फाटक के दूसरी तरफ भी लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर को जाम से निजात दिलाने व यातायात को सुगम बनाने के लिए श्रीकृष्णा और भंसड़िया रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। एक साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन प्रस्ताव को अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। विभागीय अफसर भी स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। अब तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण न होने की वजह से क्रॉसिंग पर रोजाना जाम लगता है।
शहर में सबसे ज्यादा जाम श्रीकृष्णा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लगता है। दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी व लाइनें लग जाती हैं। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। जाम की इस समस्या को देखते हुए सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
प्रस्ताव में श्रीकृष्णा रेलवे क्रॉसिंग पर 780 मीटर ओवरब्रिज का काम 88 करोड़ में कराया जाना है। इसके अलावा भंसड़िया रेलवे क्राॅसिंग पर 775 मीटर का ओवरब्रिज बनाने के लिए 89 करोड़ का स्टीमेट है। विभागीय अफसरों ने उम्मीद जताई थी कि एक-दो माह में स्वीकृति व बजट मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन एक साल से अधिक का समय बीत गया। अभी स्वीकृति तक नहीं मिल सकी है। उधर, सूत्रों ने बताया कि भंसड़िया क्रॉसिंग का प्रस्ताव शासन ने निरस्त कर दिया है। हालांकि विभागीय अफसर प्रस्ताव निरस्त होने के मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति अभी नहीं मिली है। मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - कौसर अंसारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम