फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A worker riding a bike on the highway was robbed and stabbed

Shahjahanpur News: हाईवे पर बाइक सवार कर्मी से लूटपाट, चाकू मारा

Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A worker riding a bike on the highway was robbed and stabbed
शाहजहांपुर। निगोही में लिपुलेख-भिंड मार्ग पर ऊनकला गांव के पास बीसलपुर से वसूली कर लौटते समय बाइक सवार पर बदमाशाें ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश 1.50 लाख रुपये, चेक और मोबाइल फोन लूट ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी काॅलोनी निवासी हर्षित अग्रवाल का श्री गणेश इंटरप्राइजेज के नाम से प्रतिष्ठान है। वह लोगों को रुई की आपूर्ति करते हैं। बाद में फुटकर व्यापारी से रुपये मंगाते हैं। उनके प्रतिष्ठान का कर्मचारी कीशू मौर्या निवासी मोहल्ला घेरचोबा रविवार को वसूली करने के लिए बीसलपुर गया था।
विज्ञापन

शाम सात बजे वह बाइक से लौट रहा था। तभी निगोही थाना क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड मार्ग पर ऊनकलां मोड़ से कुछ आगे बाइक पर सवार दो लोग आए और उन्हें रुकने का इशारा किया। कीशू के बाइक रोकते ही बाइक सवाराें ने बैग छीनने का प्रयास शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में चाकू लगने पर बाद बाइक सवार बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। बाइक सवाराें की तलाश के लिए नाकाबंदी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। किशू मौर्या ने पुलिस को बताया कि बैग में एक लाख पचास हजार रुपये, बीस हजार रुपये के चेक और एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने हर्षित अग्रवाल की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
----------
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
-सूचना आने के बाद थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशू मौर्या से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास तलाश किया। व्यापारी हर्षित अग्रवाल के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर रात में मोबाइल और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
---------
लूट के बाद मोबाइल मांगकर दी सूचना
-बदमाशाें ने थैला नहीं देने पर किशू मौर्या पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने के बाद किशू ने बैग छोड़ दिया। किशू ने बताया कि बदमाशों के डर की वजह से वह भागा और राहगीर से मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी।

------
मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर पुलिस काम कर रही है। दो दिन में घटना का खुलासा हो जाएगा।
-प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed