UP: दो बेटों संग देर रात तक देखा गोल्डी ने फोन, सुबह फंदे से लटकी मिली; यूट्यूब हिस्ट्री से हुआ एक बड़ा खुलासा
परिजनों ने बताया कि गोल्डी व उनके बेटे देर रात तक मोबाइल फोन चला रहे थे। इसके बाद दोनों बेटे शौर्य और कुशाग्र सो गए। इसके बाद गोल्डी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सिंचाई विभाग में तैनात जेई प्रदीप तोमर की पत्नी गोल्डी (40) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में दुपट्टे से लटका मिला। मरने से पहले उन्होंने देर रात तक मोबाइल फोन चलाया था। परिजनों के अनुसार, गोल्डी ने यूट्यूब पर पहले फंदा लगाने का तरीका सीखा, जो सर्च हिस्ट्री में दिख रहा है।
मानसिक रूप से थी बीमार
थाना सदर बाजार क्षेत्र की हाजी बिल्डिंग निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी गोल्डी कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। काफी उपचार के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। वह बुधवार को बरेली में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें पत्नी की मौत की सूचना मिली।
पर्दे के पीछे पैर लटके दिखे
उन्होंने बताया कि सुबह जब मां झाड़ू लगाने के लिए उठीं, तब उन्होंने पर्दे के नीचे पत्नी के पैर लटके देखे। परिजनों ने बताया कि गोल्डी व उनके बेटे देर रात तक मोबाइल फोन चला रहे थे। इसके बाद दोनों बेटे शौर्य और कुशाग्र सो गए। इसके बाद गोल्डी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।