फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A traffic jam was caused by a truck loaded with chaff being parked on the highway.

Shahjahanpur News: हाईवे पर भूसी से भरा ट्रक खड़ा कर दिए जाने से लगा जाम

Fri, 02 Jan 2026 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A traffic jam was caused by a truck loaded with chaff being parked on the highway.
तिलहर ​में लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर खड़ा ओवरलोड ट्रक। संवाद
तिलहर। शाम से पूरी रात और सुबह तक घना कोहरा छाए रहने के बावजूद लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ढाबाें के सामने वाहन खड़े कर देने से उनके चालक बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को देर शाम करीब 7:30 बजे पूर्वी भक्सी तिराहा के पास एक ट्रक को हाईवे पर खड़ा करके उसका चालक सामने ढाबे पर चाय पीने चला गया। नतीजे में हाईवे की एक लेन पर यातायात अवरुद्ध होने लगा और जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक खड़ा हो जाने से पीछे से आए भारी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी के हालात बने रहे और वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर अक्सर भारी वाहन ढाबे के सामने रोक दिए जाने से घने कोहरे मे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारी लोकेंद्र कुमार का कहना है कि सड़क सुरक्षा टीम लगातार हाईवे पर रोके गए वाहनों को हटाने का कार्य कर रही है। जांच में कोई ऐसा वाहन पाए जाने पर उसका चालान कर चालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed