फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A tiger emerged from a field in Narautha Devidas; the workers managed to save their lives by running away.

Shahjahanpur News: नरौठा देवीदास में खेत से निकला बाघ, श्रमिकों ने भागकर बचाई जान

Tue, 20 Jan 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A tiger emerged from a field in Narautha Devidas; the workers managed to save their lives by running away.
नरौठा देवीदास में बाघ के पगमार्क ट्रेस करते वनकर्मी। संवाद
खुटार। गांव नरौठा देवीदास में गन्ने की छिलाई के दौरान बाघ निकल आने से श्रमिकों ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। बाद में वनकर्मियों की मौजूदगी में गन्ना काटा गया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव नरौठा देवीदास निवासी मोहम्मद उमर के खेत में गन्ने की छिलाई का काम चल रहा था। गांव के ही रमेश वर्मा, रतिराम, अंकित, रमेशचंद्र, सुनील, सतेंद्र, रामबहादुर, महेश, गुड्डू, रामभजन सहित अन्य लोग सुबह आठ बजे गन्ना छील रहे थे। अचानक एक बाघ गन्ने से बाहर निकला आया। बाघ देखकर श्रमिकाें के होश उड़ गए। किसी तरह श्रमिकों ने मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम रहे किसान और श्रमिक भी लाठी, डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। शोर होने पर बाघ फिर खेत में चला गया। किसानों की सूचना पर वन दरोगा रोहित पांडे, संदीप कुमार, दाताराम मौके पर पहुंचे और कांबिंग की। कांबिंग के दौरान वंदे हसन के सरसों के खेत में बाघ के पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। इसके बाद वनकर्मियों ने पटाखे भी दागे। वनकर्मियों की मौजूदगी में श्रमिकों ने गन्ने की कटाई की। बाघ देखे जाने से किसानों और श्रमिकाें में दहशत है। किसानों ने बाघ को जंगल की ओर खदेड़े जाने की मांग की है। वनकर्मियों ने किसानों और श्रमिकों से खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।

--
सूचना पर वन विभाग की टीम को नरौठा देवीदास भेजा गया था। कांबिंग के दौरान टीम को पैरों के निशान मिले हैं। टीम बाघ की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed