फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teacher commands the highest respect; success is attained through their guidance.

Shahjahanpur News: शिक्षक का सम्मान सर्वोच्च, मार्गदर्शन से मिलती है सफलता

Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A teacher commands the highest respect; success is attained through their guidance.
एसएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का सम्मान करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों के सम्मान और उनके सत्कर्माें व सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की गई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का सम्मान सर्वोच्च होता है और गुरु के मार्गदर्शन से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि विद्यार्थियों में शोधवृत्ति और नवाचार विकसित कर राष्ट्र की उन्नति में सहभागी बनें। प्रो. राकेश कुमार आजाद ने शिक्षक को सभ्यता के विकास का पथ प्रदर्शक बताया।
विज्ञापन

डॉ. जयशंकर ओझा, रोटरी क्लब अध्यक्ष रोहित गोयल, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता और डॉ. अमीर सिंह यादव ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. नमिता शुक्ला, सचिन कुमार, डॉ. श्वेता सिंह, सौरभ अग्निहोत्री और चांदनी वर्मा को सम्मानित किया गया। होलिस्टिक एजुकेशन पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारतीय युवा चेतना मंच की ओर से रोजा कार्यालय में आयोजित समारोह में देवेश वाजपेयी, सुनील तिवारी, सुनील कुमार वर्मा, कमलेश द्विवेदी और अनम को दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान दिया गया।
सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, अतुल कुमार श्रीवास्तव और संजय अग्निहोत्री ने विचार रखे। श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षकों को गिफ्ट भेंट कर सम्मान जताया। प्रधानाचार्य ब्यूटी और वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रोफेसर दुर्गावती सिंह ने छात्राओं को गुरु के महत्व से अवगत कराया। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों को स्वयं आदर्श बनकर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पदम सिंह का नागरिक अभिनंदन किया।
--
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
जलालाबाद। ब्लॉक सभागार में आरएसएस की ओर से शिक्षण संवाद कार्यक्रम हुआ। विभाग बौद्धिक प्रमुख वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक वर्ग राष्ट्र के विकास की नींव रखता है। प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह ने शिक्षा की व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। सह जिला बौद्धिक प्रमुख माधव शुक्ल के संचालन में शंकाओं का समाधान किया गया। संवाद
--
शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन
पुवायां। स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्रबंधक राजीव गुप्ता ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी और राजीव लोचन गुप्ता को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सावित्री देवी महिला पीजी कॉलेज में बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला और शिक्षक हरिप्रसाद पांडे समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, रोशनी श्रीवास्तव, कनकलता आदि मौजूद रहे। संवाद

--
शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
कलान। बीआरसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव और मंत्री अरविंद सिंह ने शिक्षकों से कार्यक्षेत्र में मिसाल कायम करने का आह्वान किया। संवाद

एसएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का सम्मान करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद

एसएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का सम्मान करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद

एसएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का सम्मान करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद

एसएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का सम्मान करते रोटरी क्लब के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed