{"_id":"5f67ab108ebc3e7c9876009d","slug":"a-second-vending-zone-will-be-built-at-bareilly-morh-shahjahanpur-news-bly420543449","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली मोड़ पर बनेगा दूसरा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली मोड़ पर बनेगा दूसरा वेंडिंग जोन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम बरेली मोड़ पर दूसरा वेंडिंग जोन बनाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। आगे का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर छोटे-छोटे वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। जहां दुकानें बनाकर फड़-ठेला वालों को आवंटित की जाएंगी। पुराने गर्रा पुल पर वेंडिंग जोन बनाया जा चुका है। जहां बनी 60 दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं।
शहर में शायद ही ऐसी कोई सड़क हो जिस पर दुकानदारों ने कब्जा न कर रखा हो, जितना सामान दुकान के अंदर होता है उतना ही बाहर चबूतरे के आगे तक रखा मिल जाएगा। इसके साथ ही ठेले, खोमचे और फड़ वाले भी अपना व्यवसाय सड़कों पर ही करते नजर आते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे बचने के लिए ही नगर निगम ने गर्रा पुल के आसपास सड़क पर लगने वाली सब्जी बाजार को शिफ्ट करवा दिया है। अब यह सब्जी मार्केट सड़क पर लगने की बजाय पुराने गर्रा पुल पर लग रही है, जो कि नया पुल बनने के बाद निष्क्रिय पड़ा था। लेकिन काफी पुराना होने के बाद भी यह पुल छोटे-मोटे वाहनों के संचालन के लिए काफी मुफीद था। जिसको प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बंद करवा दिया था। लेकिन नगर निगम की ओर से इस पुल का प्रयोग वेंडिंग जोन बनाने के लिए किए जाने का प्रस्ताव दिए जाने पर सहमति बन गई। अब इस यहां पर एक ही साइज के टीनशेड के नीचे फड व ठेला लगाने वाले आराम से अपनी दुकान लगा रहे है। ऐसी ही दुकानें शहर में अन्य स्थानों पर भी बनाई जाएगी। जिसमें बरेली मोड़ भी शामिल है।
नगर निगम के पास भी बनना था वेंडिंग जोन
नगर निगम का कार्यालय शहर के टाउनहाल इलाके में स्थित है। इसको शहर का प्रमुख इलाका माना जाता है और यहां पर टाउनहाल मैदान में जहां हर साल मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होता है, तो वही शहरवासियों के घूमने फिरने के लिए शहीद पार्क बना है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर और गांधी भवन स्थापित है। बाबा विश्वनाथ मंदिर में रोजान ही बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शनार्थ आते हैं। गांधी भवन में भी विभिन्न सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इसलिए यहां पर नगर निगम की दुकानों के साथ फास्ट फूड आदि के ठेले भी लगते हैं। इसको ध्यान में रखकर नगर निगम ने इस इलाके में भी शहीद पार्क से नगर निगम कार्यालय वाली रोड तक वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। हालांकि अभी इस पर कोई काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गर्रा पुल पर वेंडिंग जोन बनाए जाने होने वाले फायदों को ध्यान में रखकर दूसरे स्थानों पर भी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बरेली मोड़ पर जगह देखी गई है। वहां भी वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, उसके बाद जरूरत पड़ी तो अन्य स्थानों भी इस तरह से वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। जिससे न सिर्फ फड़ व ठेला लगाने वालों को एक उचित स्थान व छत मिल जाएगी। शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकेगी।
- आशुतोष कुमार दुबे, उप नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर।