{"_id":"698c70c5dad6cb5fed0a4194","slug":"a-report-was-filed-against-five-people-including-his-wife-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-165304-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी सहित पांच लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी सहित पांच लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी करन कश्यप ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी, सास, ससुर और दो अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करन कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी खुदागंज के मोहल्ला साहूकारा निवासी सेठपाल की पुत्री अंजली कश्यप से 17 फरवरी 2025 को हुई थी। चार अगस्त को उनकी सास शांति देवी अंजली को विदा करा ले गईं थीं। 25 अगस्त को सास और ससुर के कॉल कर बुलाने पर वह अपने मौसेरे भाई रोहित के साथ बाइक से पत्नी को विदा कराने गए।
पत्नी, सास और ससुर ने गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। अगले दिन सुबह पत्नी, सास, ससुर और दो लोग उनके घर आए और तलाक लेने की बात कहकर 12 लाख रुपये मांगने लगे। दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी और उनकी बाइक लेकर चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद