{"_id":"68826bc008f3acafc30e9cb4","slug":"a-report-was-filed-after-the-displeasure-of-the-senior-vice-president-of-the-bar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148895-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नाराजगी के बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नाराजगी के बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नाराजगी के बाद पुलिस ने वकील की ओर से पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला रायटोला निवासी वकील सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व मोहल्ला बगियानाथ के गनेश के एक मुकदमे में न्यायालय में मेड़बंदी की पैरवी की थी। मुकदमे में आदेश के बाद मेड़बंदी और तूदाबंदी हो चुकी है। गनेश की कुछ भूमि रायटोला के रामलड़ैते के खेत और एक अन्य व्यक्ति के खेत में निकली थी। गनेश का रकबा पूरा कर दिया गया था, इससे रामलड़ैते उनसे रंजिश मानते हैं।
22 जुलाई को वह तहसील में थे। पीछे रामलड़ैते, रामलड़ैते की पुत्रवधू अनुपम देवी, आरोपी के परिवार की गायत्री देवी और दो अन्य लोग उनके घर में घुस गए और महिलाओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। यूपी-112 पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले।
रामलड़ैते को हत्या के मामले में सजा भी हो चुकी है। वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। रिपोर्ट दर्ज न होने पर तहसील बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलड़ैते श्रीवास ने पुलिस ने नाराजगी जताई। इसके बाद देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद