{"_id":"690e4685340457c97300f7f7","slug":"a-report-of-robbery-from-the-secretary-of-the-cooperative-union-was-filed-cctv-cameras-were-scanned-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157139-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सहकारी संघ के सचिव से हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज, खंगाले गए सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सहकारी संघ के सचिव से हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज, खंगाले गए सीसी कैमरे
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। सहकारी संघ के सचिव से लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने सीसी कैमरों को चेक किया। संघ सचिव और उनके साथी के बयानों से पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरम निवासी गांव चांदापुर की सहकारी संघ समिति के सचिव नरेंद्र कुमार अपने सहयोगी आदित्य उर्फ अनुज सक्सेना के साथ बृहस्पतिवार शाम खाद बिक्री की नकदी व अन्य सामान बैग में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा गांव व आरसी मिशन क्षेत्र के बिजलापुर गांव के बीच पीछे से आए दो बाइकों से पांच लोगों ने सचिव की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद उनका बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर हमलावरों ने अनुज सक्सेना के सिर पर तमंचे की बट मार दी। फिर बैग छीनकर उसमें रखी तीन लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप, गोदाम की चाबी, एपीओ मशीन तथा उर्वरक बिक्री रजिस्टर लेकर शहर की तरफ भाग गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद